सलूम्बर। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, मोचन बल व जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा मोरीलेश्वर महादेव व राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजपुरा ग्राम पंचायत मोरीला में हो रहे निर्माण कार्य का स्थानीय उपखण्ड अधिकारी जगदीश चन्द्र बामणिया ने औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

विकास कार्यों का विवरण और लागत

जानकारी अनुसार मोरीलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में डीएमएफटी फण्ड से करीब 14.56 लाख की लागत से सामुदायिक भवन व राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजपुरा मोरीला में एसडीआरएफ फण्ड से करीब 2 लाख रूपयो की लागत से मरम्मत का कार्य हो रहा है।

मौके पर गुणवत्ता की जांच

शुक्रवार दोपहर उपखण्ड अधिकारी बामनिया ने निर्माण स्थल पर पहुंचे और कार्य के गुणवत्ता की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में मानकों का पूर्ण पालन हो।

निरीक्षण के दौरान उपस्थिति

इस दौरान निम्नलिखित लोग मौजूद रहे:

  • शिक्षक कमलेश जोशी
  • संस्थाप्रधान चेतन कुमार साहु
  • शिक्षक अतुल भावसार
  • अन्य गांववासी
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story