सलुम्बर जिले के लसाड़िया उपखंड क्षेत्र के धावड़ी गांव के आंखिया फलां में एक पैंथर के कुएं में गिरने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर तैनात टीम और प्रशासनिक सतर्कता

मौके पर लसाड़िया रेंजर हर्षवर्धन सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं पैंथर के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए प्रतापगढ़ से विशेष रेस्क्यू टीम भी रवाना कर दी गई है।

सुरक्षित रेस्क्यू की तैयारी और ग्रामीणों को हिदायत

वन विभाग द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है, ताकि पैंथर को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई है, जिन्हें दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story