सलूम्बर पंचायत समिति के उपप्रधान पद के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर कांग्रेस को झटका दिया। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अर्जुन मेहता ने कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी रंजना कुंवर को 3 मतों के अंतर से शिकस्त देकर उपप्रधान पद हासिल किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।

शनिवार सुबह पंचायत समिति परिसर में उपप्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में राजनीतिक सरगर्मी बनी रही। दोनों ही दलों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए।

निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना कराई गई। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मेहता ने कांग्रेस प्रत्याशी रंजना कुंवर को 3 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। परिणाम सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। इस जीत के साथ अर्जुन मेहता सलूम्बर पंचायत समिति के उपप्रधान निर्वाचित हुए।

Updated On
Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story