नगरीय निकाय आम चुनाव अगस्त-सितम्बर, 2026 के मद्देनजर नगर परिषद सलूम्बर में मतदान और मतगणना के दौरान सूखा दिवस की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नगर परिषद सलूम्बर में द्वितीय चरण के तहत 11 सितम्बर 2026 को मतदान निर्धारित है। इसके मद्देनजर 9 सितम्बर 2026 को सायं 6 बजे से 11 सितम्बर 2026 को सायं 6 बजे तक, अर्थात मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति तक, संपूर्ण निकाय क्षेत्र में सूखा दिवस रहेगा।

इसी प्रकार 14 सितम्बर 2026 को मतगणना दिवस पर भी संपूर्ण निकाय क्षेत्र में सूखा दिवस की कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सूखा दिवस की प्रभावी पालना के लिए आबकारी एवं पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही मतदान से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने संबंधित विभागों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। नगरीय निकाय चुनाव की मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया के दौरान सूखा दिवस की व्यवस्था की सख्त निगरानी सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी रहेगी।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story