सलूंबर थाना सर्किल क्षेत्र में वेश्मा रोड पर पुल के पास तेज गति से आए टाटा दूध टैंकर ने टीवीएस एक्सेल मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार 7 वर्षीय रणजीत सिंह उर्फ दादू की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार आज सुबह वेश्मा रोड पर पुल के पास टाटा दूध टैंकर RJ 27 GE 8081 ने तेज गति से टीवीएस एक्सेल मोटरसाइकिल RJ27 BN 8268 को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर रणजीत सिंह उर्फ दादू, पिता ईश्वर सिंह राठौड़, उम्र 7 वर्ष, निवासी बस्सी सामचौत थाना सलूम्बर, अपने दादा लक्ष्मण सिंह जी के साथ बारोल जी के दर्शन करने जा रहा था।

इसी दौरान दुर्घटना होने से रणजीत सिंह उर्फ दादू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद मृतक के शव को जिला चिकित्सालय सलूंबर में रखवाया गया।

घटना के बाद दुर्घटना में शामिल वाहनों और परिस्थितियों को लेकर पुलिस स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story