सलूम्बर: उठाला माता मंदिर में मीणा समाज की बैठक, फिजूलखर्ची पर लगा पूर्ण प्रतिबंध
टटाकिया ग्राम पंचायत के रेलमहुड़ी में आयोजित बैठक में मृत्यु भोज, डीजे और शराब पर पाबंदी सहित सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए कई कड़े नियम बनाए गए।

सलूम्बर जिले के लसाडिया उपखण्ड की ग्राम पंचायत टटाकिया के रेलमहुड़ी के उठाला माता मंदिर परिसर में मीणा समाज सुधार एवं फिजूल खर्च रोकने हेतु बैठक आयोजित की गई। समाज को नई दिशा देने और कुरीतियों को मिटाने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में कई कड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
सामाजिक सुधार हेतु कड़े नियमों का निर्धारण
बैठक में उपस्थित समस्त पंच पटेलों ने मिलकर सर्व सम्मती से निर्णय लिया गया कि विवाह मौसर में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और डीजे बजाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही यह तय हुआ कि विवाह में केवल ढोल ही बजेगा। शोक होने पर होली की गैर एक बार ही जायेगी एवं उस दिन उठाला माता मंदिर परिसर में खेली जायेगी।
फिजूलखर्ची पर लगाम और मर्यादा का पालन
आर्थिक बोझ को कम करने के लिए नियमों को स्पष्ट किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि "विवाह में जेवर चांदी 500 ग्राम ही ली जायेगी और 5 ग्राम सोना ही लेंगे एवं कपड़े बन्द जो की मामा पेरावनी ही मान्य होंगी और यदि बहिन लाएगी तो तीन कपड़े ही लाएगी।" इसके अलावा मृत्यु भोज बन्द करते हुए केवल एक बोरी ही प्रसादी करने का नियम बनाया गया है। सामाजिक मर्यादा को लेकर तय हुआ कि "कुंवारी लड़की नाते जाने पर वापस नहीं लाएंगे और न ही झगड़े के रुपये भी नहीं लेंगे।"
शिक्षा, सुरक्षा और दंड का प्रावधान
समाज में शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया ताकि आने वाली पीढ़ी सशक्त हो सके। इसके साथ ही मेवाड़ में मजदूरी पर जाने वाले जिम्मेदार परिवार वाले एवं वाहन मालिक ही जिम्मेदार रहेंगे। नियम का उल्लंघन करने पर गांव के पंच पटेल द्वारा समाज से बहिष्कार किया जायेगा एवं इकाईवन हजार का दंड किया जायेगा। बैठक के दौरान समस्त पंच पटेल एवं ग्रामीण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Naresh kumar ved
नाम: नरेश कुमार वेद
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे
परिचय
नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।
