सलूम्बर: लसाडिया मीणा समाज के युवाओं ने डीजे बजाने हेतु पूर्व प्रधान को सौंपा ज्ञापन
लसाडिया में युवाओं ने सुबह 6 से शाम 6 बजे तक डीजे संचालन की अनुमति मांगी, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा ने सामाजिक बैठक में चर्चा का दिया आश्वासन।

सलूम्बर के लसाडिया में पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा को डीजे समय सीमा और नियम निर्धारण के संबंध में ज्ञापन सौंपते समाज के युवा और स्थानीय प्रतिनिधि।
सलूम्बर जिले के लसाडिया मीणा समाज के युवाओं ने पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में यह बताया गया कि डीजे सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बजाने की मांग की है। जिसमें कोई गलत गाने नहीं बजेंगे और न ही डीजे की वजह से कोई झगड़ा करेंगे।
समाज के पंच पटेलों से होगी चर्चा
पूर्व प्रधान मीणा ने कहा कि समाज के पंच पटेलों से बात करने की बात कही। समाज द्वारा सामूहिक रूप से लिया गया निर्णय सर्वोपरि है।
ज्ञापन देने में मौजूद युवा साथी
- पवन मीणा घाटा, कालु लसाडिया, भगवतीबुज लसाडिया
- जीतु मीणा, राजू मीणा, भेरु भूरी मीणा, नगराज
- पिताराम, कमलेश, ऊकार, शकर, मोहन, संजय
- आकाश, प्रताप, सुरेश ढिकिया, दिनेश, कमलेश कुण
- हीरालाल, गणेश, जितु, कैलाश आजनी, प्रकाश लसाडिया
- केलाश, राज मल बेडावल, भेरू, मुकेश, सुरेश
ज्ञापन देने के दौरान सभी पंचायत के युवा साथी मौजूद रहे।
पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा का कथन
"आज डीजे के मालिक एवं उनके पक्ष के युवाओं द्वारा डीजे को समय सीमा में चालू करने संबंधी ज्ञापन दिया गया। सभी युवा साथियों से आग्रह है कि जो भी निर्णय लिया गया है, वह समाज की जाजम पर बैठकर सामूहिक रूप से लिया गया है। आपको भी अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है — कृपया समाज की आगामी बैठक में अपनी बात रखें। आप सभी युवाओं की बात पर भी सभी पंचायत पटेलों से अवश्य चर्चा की जाएगी। समाज द्वारा सामूहिक रूप से लिया गया निर्णय सर्वोपरि है।"

Naresh kumar ved
नाम: नरेश कुमार वेद
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे
परिचय
नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।
