सलूम्बर: लसाड़िया के अमरा फलां में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
लसाड़िया क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इकरार खां की मौत, सीएचसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, पुलिस जांच जारी।

सलूम्बर जिले के लसाड़िया क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एकत्रित ग्रामीण और पुलिस कर्मी, जहां सड़क दुर्घटना में मृत इकरार खां के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
सलूम्बर जिले के लसाड़िया क्षेत्र के अमरा फलां में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लसाड़िया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान और अस्पताल की कार्यवाही
मृतक की पहचान इकरार खां पिता मामुर खां (55 वर्ष) निवासी छावनी लसाड़िया के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर सीएचसी लसाड़िया में देहात जिला महामंत्री कन्हैयालाल मीणा, लसाड़िया प्रशासक रुपलाल मीणा, पूर्व उपसरपंच प्रिंस जैन सहित मुस्लिम समाज के लोग व लसाड़िया के कई ग्रामीण पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
पोस्टमार्टम और पुलिस जांच
शव को मोर्चेरी में रखा गया। पुलिस ने मौका पर्चा बनाकर शव का चिकित्सक ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजन को सुपुर्द किया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
