सलुम्बर जिले के लसाडिया क्षेत्र में चल रहे राष्ट्रीय जनगणना कार्य को गति देने और त्रुटिहीन तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से मैदानी स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में सर्किल संख्या 17 में तैनात HLB 0109 ब्लॉक का फील्ड ट्रेनर राजेंद्र प्रसाद मीणा द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सुपरवाइजर और प्रगणकों से मुलाकात कर जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर राजेंद्र प्रसाद मीणा ने फील्ड में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को समझते हुए प्रगणकों और सुपरवाइजर का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक बेहद महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरा राष्ट्रीय कार्य है, जिसे टीम भावना के साथ पूरा करना आवश्यक है। इस दौरान प्रगणकों को आ रही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा उन्हें मजबूत संबलन प्रदान किया गया।

मई माह में पड़ रही अत्यधिक और भीषण गर्मी को देखते हुए फील्ड ट्रेनर ने सभी फील्ड स्टाफ को स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस या छाछ साथ रखने, सूती कपड़े और कैप का उपयोग करने तथा दोपहर के समय सीधे धूप से बचते हुए पूरी सावधानी के साथ कार्य करने की हिदायत दी।

फील्ड ट्रेनर राजेंद्र प्रसाद मीणा ने डिजिटल एंट्री के दौरान आ रही दिक्कतों को लेकर ‘जनगणना पोर्टल’ और ऐप से संबंधित तकनीकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने प्रगणकों को डेटा अपलोडिंग और सिंकिंग की बारीकियों को विस्तार से समझाया। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि पोर्टल पर फीड किया जा रहा प्रत्येक डेटा पूरी तरह सटीक और त्रुटिरहित होना चाहिए।

उन्होंने कहा, “डेटा एंट्री में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सावधानीपूर्वक कार्य करें ताकि आगे किसी भी प्रकार की तकनीकी या मानवीय गलतियों की गुंजाइश न रहे।”

इस मौके पर सर्किल के संबंधित सुपरवाइजर और प्रगणक मौजूद रहे। सभी ने फील्ड ट्रेनर द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के अनुरूप तय समय सीमा में और बिना किसी गलती के जनगणना कार्य पूर्ण करने का भरोसा दिलाया। राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण अभियान में मैदानी मॉनिटरिंग और तकनीकी सतर्कता को जनगणना प्रक्रिया की सफलता का अहम आधार माना जा रहा है।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story