सलूम्बर जिले के लसाडिया में नन्दघर आंगनबाड़ी मातावेली केंद्र पर विश्व महिला सप्ताह के अन्तर्गत एक विशेष कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर अनिल अग्रवाल फाउंडेशन जतन सेवा संस्थान से पधारे क्लस्टर रूपलाल मीणा ने केन्द्र पर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत ईश वंदना से करायी।

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन एवं योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान क्लस्टर रूपलाल ने उपस्थित जनसमूह को अनिल अग्रवाल फाउंडेशन जतन सेवा संस्थान के कार्यों और उनकी विभिन्न सामाजिक पहलों की विस्तृत जानकारी दी। "क्लस्टर रूपलाल ने गर्भवती महिला और धात्री महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना की जानकारी दी और प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना का फॉर्म भी भरकर बताया गया।" आंगनबाड़ी केंद्र पर राजकीय योजनाओं की हर जानकारी दी गयी ताकि ग्रामीण महिलाएं इनका पूर्ण लाभ उठा सकें।

रेसिपी ट्रायल और स्वागत कार्यक्रम

आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों को जो पोषाहार मिलता है, उसी पोषाहार से विशेष रेसिपी ट्रायल करवायी गयी ताकि पोषण के प्रति जागरूकता बढ़े। कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकर्ता भंवरी देवी ने सभी आगन्तुक मेहमानों का आत्मीय स्वागत किया। अन्त में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त क्लस्टर रूपलाल मीणा ने किया और सफल आयोजन की बधाई दी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story