सलूम्बर: लसाडिया में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
रमजान का पाक महीना संपन्न होने पर ईदगाह में मौलाना राहत अली नूरी ने नमाज अदा कराई, पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में समाज ने दी एक-दूसरे को बधाई।

सलूम्बर जिले के लसाडिया कस्बे में ईद-उल-फितर के अवसर पर नमाज के बाद अमन-चैन की दुआ मांगते मुस्लिम समुदाय के लोग और तैनात पुलिस बल।
सलूम्बर जिले के लसाडिया में रमजान का पाक महीना समाप्त होने पर मुस्लिम समाज द्वारा ईद उल फितर का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। अंजुमन कमेटी सदर शराफत खान पठान ने बताया कि ईद की खुशियों का आगाज सुबह मस्जिद से शुरू हुए भव्य जुलूस के साथ हुआ।
उत्साहपूर्ण जुलूस और ईदगाह में नमाज
जुलूस सुबह 8:15 बजे मस्जिद से शुरू हुआ जिसमें युवा और बच्चे सभी नए कपड़े पहन कर उत्साह के साथ नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह जूलूस कस्बे के विभिन्न मार्गो से होता हुआ ईदगाह पहुंचा। ईदगाह मैदान में मौलाना राहत अली नूरी द्वारा नमाज अदा कराई गई, जहां उपस्थित जनसमूह ने देश में अमन चैन और शांति के लिए दुआ की।
सौहार्द और दावतों का दौर
नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। घरों में खीर, शिवया और शीर खुरमा आदि मिठाइयां बनाई गई और दिन भर दावतों का दौर चालू रहा। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
पुलिस प्रशासन का सहयोग और आभार
सुरक्षा के तौर पर लसाडिया पुलिस निरीक्षक भरत सिंह राजपुरोहित मय जाप्ता के साथ उपस्थित रहे। अंजुमन संरक्षक हाजी बाबू खान पठान ने सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया और सभी को ईद मुबारक की बधाई दी।
"जुलूस सुबह 8: 15 बजे मस्जिद से शुरू हुआ जिसमें युवा बच्चे सभी ने नए कपड़े पहन कर नारे लगाते हुए चल रहे थे" — शराफत खान पठान

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
