सलूम्बर जिले के लसाडिया कस्बे सहित देवलिया, अग्गड़, बेडास, आजणी, ओवरा, धोलिया, धामनिया, घाटा उर्फ़ सिंगवातो का खेड़ा आदि गावों मे महिलाओं नें दशा माता का पूजन हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

मंदिर परिसर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रातः से ही महिलाओं नें नये नये परिधान पहनकर महिलाएं एकलिंग नाथ महादेव मंदिर परिसर मे पहुंच कर पीपल की पंडित राकेश आमेटा नें विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। महिलाओं नें देश व अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई।

सामूहिक हवन और धार्मिक अनुष्ठान

महिलाओं नें चारभुजा मंदिर एवं हनुमान बाल बाटिका मंदिर परिसर मे सामूहिक हवन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल नजर आया और लसाडिया सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दशा माता उत्सव संपन्न हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story