सलूम्बर: लसाडिया दरगाह अंजुमन में रोजा इफ्तार और आम की दावत आयोजित
मुनीर भाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 250 लोगों ने शिरकत की, जिसमें दरगाह खादिम और अंजुमन कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सलूम्बर के लसाडिया दरगाह अंजुमन में आयोजित रोजा इफ्तार के दौरान मुनीर भाई, खादिम शहजाद खान, सदर मुंशी खान और अन्य कमेटी सदस्य मेहमानों के साथ।
सलूम्बर जिले के लसाडिया दरगाह अंजुमन में रोजा इफ्तार और आम खाने की दावत का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस प्रोग्राम का आयोजन मुनीर भाई की जानीब से रखा गया जिसमें लगभग 200 से ढाई सौ लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर सभी रोजेदारों और मेहमानों ने उत्साहपूर्वक अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
प्रमुख हस्तियों और कमेटी सदस्यों की मौजूदगी
दावत के इस कार्यक्रम में दरगाह खादिम शहजाद खान, दरगाह अंजुमन सदर मुंशी खान, आजाद खान और शरीफ खान पठान सहित सभी कमेटी मेंबर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुनीर भाई की जानीब से आए हुए तमाम मेहमानों का इस्तकबाल किया गया और सभी ने मिलकर रोजा इफ्तार की रस्म अदा की। आयोजन के अंत में दरगाह कमेटी के सदस्यों ने इस सफल कार्यक्रम के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।

Naresh kumar ved
नाम: नरेश कुमार वेद
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे
परिचय
नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।
