सलूम्बर: लसाडिया में अलविदा जुमे की नमाज अदा, अमन-चैन के लिए हुई दुआ
मौलाना राहत अली नूरी ने अदा कराई नमाज, अंजुमन कमेटी द्वारा सामूहिक इफ्तार का आयोजन और आला हजरत मस्जिद में विद्युत सजावट की गई।

सलूम्बर के लसाडिया में रमजान के आखिरी जुमे पर नमाज अदा करते लोग और सामूहिक इफ्तार आयोजन की जानकारी देते अंजुमन कमेटी सदर शराफत खान।
सलूम्बर जिले के लसाडिया मुस्लिम समाज द्वारा रमजान के पाक महीने में चौथे जुम्मे अलविदा की नमाज के दौरान बड़ी संख्या में लोग मस्जिद में पहुंचे। नमाज मौलाना राहत अली नूरी द्वारा अदा कराई गई, जहाँ मुल्क में अमन-चैन और शांति के लिए विशेष दुआ की गई। वर्तमान में इबादत का दौर निरंतर जारी है।
सामूहिक इफ्तार और सेवा का आयोजन
अंजुमन कमेटी सदर शराफत खान ने बताया है कि रमजान में सामूहिक इफ्तार पार्टी अजीज भाई वह हाजी बाबू खान (पठान साहब) एवं हाजी लियाकत खान के द्वारा रोजेदारों को सामूहिक रोजा इफ्तार कराया जा रहा है। रमजान का तीसरा अरसा चालू हो चुका है, जिसमें एतकाफ़ में खादिम हफीज खान और महबूब खान द्वारा इबादत और विशेष नमाजे अदा की जा रही हैं।
मस्जिद की सजावट और आगामी कार्यक्रम
वहीं 26 वें रोजे को शाम को 27वी सब मनाई जाएगी, जिसमें महफिले मिलाद वह इबादत का दौर जारी रहेगा। शादीक मोहम्मद शाहरुख द्वारा आला हजरत मस्जिद को शानदार डेकोर विद्युत से सजाया गया है। "नमाज मौलाना राहत अली नूरी द्वारा अदा कराई गई और अंजुमन कमेटी सदर शराफत खान ने बताया है कि अजीज भाई, हाजी बाबू खान (पठान साहब) व हाजी लियाकत खान द्वारा सामूहिक रोजा इफ्तार कराया जा रहा है"—यह जानकारी निसार खान पठान ने दी। 26 वें रोजे को शाम को 27वी सब मनाई जाएगी और महफिले मिलाद व इबादत का दौर जारी रहेगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
