सलूम्बर: लसाडिया की अग्गड पंचायत में शिक्षा जागरूकता बैठक आयोजित
बासुदेव कनोरिया सेवा संस्थान और प्रथम फाउंडेशन ने अभिभावकों को बच्चों को नियमित स्कूल भेजने और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।

सलूम्बर के लसाडिया ब्लॉक की अग्गड पंचायत में आयोजित शिक्षा जागरूकता बैठक में उपस्थित सरपंच भैरूलाल मीणा, सेवानिवृत अध्यापक भगवती लाल और अन्य ग्रामीण।
बैठक के मुख्य उद्देश्य और चर्चा
ब्लॉक लीडर कमल नागर द्वारा बताया गया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य BKSS व प्रथम संस्था का परिचय देना था। बैठक के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई:
- आगामी दिनों में होने वाले स्कूल व समुदाय कार्यों के बारे में जानकारी देना।
- पुराने गांवों में किये कार्य के अनुभव बताना।
- बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने को लेकर चर्चा।
- संस्था के कार्यों में सहयोग के लिए स्यंवसेवक तैयार करना।
- SMC सदस्यों के साथ आगे की मीटिंग को लेकर चर्चा।
- बच्चों की शिक्षा के महत्व को लेकर चर्चा करना।
गणमान्य अतिथियों का संबोधन और अपील
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सरपंच भैरूलाल जी मीणा और सेवानिवृत अध्यापक भगवती लाल जी द्वारा अभिभावकों व माताओं से विशेष अपील की गई।
"अभिभावक और माताएं बच्चों को रोजाना विद्यालय भेजें व घर पर पढ़ाई करवाएं।"
उपसरपंच सूरजमल जी एवं हरजी लाल जी ने भी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। बासुदेव कनोरिया सेवा संस्थान (बीकेएसएस) के वित्तीय सहयोग से प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा लसाडिया ब्लॉक की अग्गड पंचायत में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण
कार्यक्रम के दौरान गोपाल जी द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा का महत्व व बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का संदेश दिया गया। सभी ग्रामीणों व माताओं द्वारा नुक्कड़ नाटक व बैठक में उत्साह पूर्वक भाग लिया गया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अभिभावकों एवं माताओं ने अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की शपथ ली। यह बैठक शिक्षा के प्रति सामुदायिक सहभागिता एवं जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल सिद्ध हुई।
उपस्थिति
इस अवसर पर निम्नलिखित सदस्य और प्रतिनिधि उपस्थित रहे:
- स्थानीय सरपंच भैरूलाल जी मीणा
- सेवानिवृत अध्यापक भगवती लाल जी
- उपसरपंच सूरजमल जी
- हरजी लाल जी
- SMC व SDMC के सदस्य
- प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सदस्य
बैठक में पंचायत क्षेत्र के सभी विद्यालयों के एसएमसी एवं एसडीएमसी सदस्य, अभिभावक, माताएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Naresh kumar ved
नाम: नरेश कुमार वेद
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे
परिचय
नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।
