सलूम्बर जिले के लसाडिया उपखण्ड के कूण कस्बे में सोमवार को मध्य रात्रि को हुई चोरी को लेकर सीसीटीवी कैमरे में 5 बदमाश नजर आ रहे हैं। सोमवार मध्य रात्रि को कूण कस्बे में 4 मकानों के बदमाशों ने ताले तोड़े। अजित कुमार जैन के मकान से लाखों रुपए के सोने व चांदी के जेवर व डेढ़ से दो लाख की नगदी व आवश्यक दस्तावेज चुरा ले गए। चोरी की सुचना पर कूण पुलिस मौके पर पहुंची व मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की कार्रवाई

इधर पुलिस ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालें। जिस पर अजीत कुमार जैन के पास हनुमान मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में 5 नकाबपोश बदमाश नजर आए। पुलिस ने फुटेज लेकर चोरों की धरपकड़ तेज कर दी। पुलिस विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर चोरी का जल्द खुलासा करने की कोशिश कर रही है। वहीं चोरी की घटना के बाद कस्बेवासी सजग है और पुलिस भी रात्रि गश्त को कस्बे में बढ़ाई।

अंधविश्वास और पुरानी घटनाओं की पुनरावृत्ति

बुजुर्गों के अनुसार एक विचित्र पहलू सामने आया है कि "चोरों ने कस्बे के कालिका माता मंदिर में जाकर 108 नींबु की माला पहना कर सफल‌ होने की कामना की होंगी।" इससे पुर्व भी तीन चार साल पहले चोरों ने कूण कस्बे में चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले देवी देवताओं से मनोकामना मांगी थी। इधर कूण पुलिस जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापा मार रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story