सलूम्बर: देवलिया कना माता मंदिर में जमरा बीज मेले हेतु पंचों की बैठक
देवलिया के बारह खेड़ा के पंच पटेलों ने कना माता मंदिर परिसर में बैठक कर मेले में शराब और हुड़दंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

सलूम्बर के लसाडिया उपखण्ड के देवलिया में प्रसिद्ध कना माता में जमरा बीज पर हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी बुधवार को मेला भरा जायेगा। यह मेला प्रातः 8 बजे से शाम को 7 बजे तक भरा जायेगा। इस मेले को लेकर देवलिया के बारह खेड़ा के पंच पटलो नें कना माता मंदिर परिसर मे एक बैठक आयोजित की गई।
अनुशासन और व्यवस्था को लेकर अहम फैसला
मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में सभी पंचो एवं पटलो नें यह निर्णय लिया गया की "इस मेले मे शराब पीकर व गुंघरे बांध कर नहीं आवे और शांति पूर्ण मेले का आनंद लेवे एवं मेले मे सहयोग करने की अपील की गई।" इस निर्यण की पालन नहीं करने पर पुलिस कार्यवाही करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं की रहेगी। मेले में चाट पकोड़ी की दुकाने लगेगी।
ग्रामीणों की उपस्थिति एवं सुरक्षा बल का प्रबंधन
इस बैठक मे देवलिया प्रशासक नाथूलाल मीणा, पूर्व सरपंच शंकरलाल मीणा, शिवलाल, भेरूलाल हानी, लक्ष्मण, उदा, देला, मोता, धनराज, मेरफला बबरू, नाथू, बबरू, हेमा, दल्ला, राया, धनराज पंच पटेल सहित आदि ग्रामीण उपस्थित थे। मेले में लसाडिया थाने व कुण थाने से एवं सलूम्बर से लाइन से जाब्ता मौजूद रहेगा।

Naresh kumar ved
नाम: नरेश कुमार वेद
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे
परिचय
नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।
