सलूम्बर, 29 मार्च। पंच गौरव प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के उत्कृष्ट और प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए 'एक जिला एक खेल' कबड्डी के तहत आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन आज हुआ। इस विशेष शिविर में जिले के चयनित 20-20 बालक और बालिकाओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लेकर कबड्डी की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

दिग्गजों के सानिध्य में मेरठ और अजमेर में मिला प्रशिक्षण

जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि दिनांक 23 से 26 मार्च तक मेरठ में कबड्डी के स्टार खिलाड़ी नितिन तोमर के साथ अर्जुन अवार्डी किरणपाल और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गुलवीर के अलावा गुजरात टाइटंस के प्रशिक्षक रणवीर सिंह सेहरावत द्वारा खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसके पश्चात खिलाड़ियों को अजमेर में दिनांक 27-28 मार्च को खेल अधिकारी एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. दिनेश चौधरी एवं वाजिद अली खान द्वारा तकनीक और कौशल का खास प्रशिक्षण प्रदान किया गया।





जिला प्रशासन द्वारा उच्च स्तरीय सुविधाओं का प्रबंध

उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों के वातानुकूलित आवास, आवागमन, भोजन, उच्च स्तर के खेल मैदान और जिम के साथ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा प्रशिक्षण की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई। इस सफल आयोजन और उच्च स्तरीय सुविधाओं के मिलने से सभी खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर के आयोजन से काफी उत्साहित और खुश हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story