सलूम्बर: लसाडिया में अवैध सागवान की लकड़ी से भरी पिकअप जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
धरियावद-लसाडिया मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान वन विभाग ने पिकअप संख्या RJ27GB3840 से अवैध सागवान लकड़ी बरामद कर RFA 1953 के तहत मामला दर्ज किया।

धरियावद-लसाडिया मुख्य मार्ग पर लालापुरा वन नाका टीम द्वारा पकड़ी गई अवैध सागवान की लकड़ी और जब्त पिकअप वाहन।
नाकाबंदी एवं सफलता
प्रातः कालीन गस्त के दौरान नाका लालपुरा अधीन धरियावद-लसाडिया मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान मुख्य सड़क पर अवैध रूप से सागवान की लकड़ी परिवहन करते हुए एक पिकअप नम्बर RJ27GB3840 को पकड़ कर जब्त सरकार किया गया।
कानूनी कार्यवाही एवं अनुसंधान
- "पकड़ी गई लकड़ी और वाहन पर RFA 1953 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई एवं अग्रिम अनुसंधान जारी है।"
वन विभाग की इस मुस्तैद टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ यह बड़ी सफलता हासिल की है।
विशेष दल (टीम) के सदस्य
इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:
- हिम्मत सिंह राठौड़ (वनपाल कुण)
- धनंजय सिंह शक्तावत (वनपाल लालपुरा)
- महेन्द्र सिंह चौहान (वनपाल भणावता)
- अजय पाल सिंह, विकास मीणा, राजेंद्र सिंह डामोर, प्रवीण, गौतम गायरी, अनिल मीणा (वनरक्षक)
- गणेश सिंह (तकनीशियन)

Naresh kumar ved
नाम: नरेश कुमार वेद
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे
परिचय
नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।
