सलूम्बर: लसाड़िया में अवैध शराब परिवहन करते हुए युवक गिरफ्तार
लसाड़िया पुलिस ने गश्त के दौरान बिना नंबर की बाइक से अवैध शराब की पेटी बरामद कर आरोपी दिनेश मीणा को हिरासत में लिया।

गश्त के दौरान कार्यवाही
पुलिस निरीक्षक भरत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि "अग्गड बेडास रोड पर लसाड़िया पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक बिना नम्बर की बाइक को रुकवाया।"
बरामदगी और पूछताछ
- पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक पर पेटी अवैध शराब बरामद की।
- शराब को लेकर जब पुलिस ने युवक से पुछताछ की तो युवक सही बता नहीं पाया।
आरोपी की पहचान और जब्ती
पुलिस ने युवक दिनेश पिता पेमा मीणा निवासी पिपलाखुणा को गिरफ्तार कर अवैध शराब व बिना नंबर की बाइक जब्त की। इस पूरी कार्यवाही के दौरान एएसआई राम सिंह मय जाब्ता मौजूद थे।

Naresh kumar ved
नाम: नरेश कुमार वेद
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे
परिचय
नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।
