राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ग्राम रथ अभियान प्रदेश के हर ग्राम ढाणी तक विकास की नई रोशनी पहुंचाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से सलूंबर के नागरिकों को सरकार की योजनाओं की व्यापक और प्रभावी जानकारी मिल रही है, जिससे क्षेत्र में जागरूकता और सहभागिता दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

सलूंबर जिले में ग्राम रथ अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी के निर्देशन में प्रत्येक उपखंड अधिकारी एवं जिला प्रशासन सक्रिय रूप से रथों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। यह पहल न केवल सूचना के प्रसार का माध्यम बनी है, बल्कि प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का सशक्त पुल भी साबित हो रही है।

जिले के ग्रामीणों में अभियान को लेकर अत्यंत उत्साह देखने को मिल रहा है। एलईडी स्क्रीन पर योजनाओं की जानकारी, लोक कलाकारों की प्रस्तुति और सुझाव पेटिका जैसी व्यवस्थाएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। ग्रामीण इसे सरकार का संवेदनशील कदम मान रहे हैं। वृद्धजनों को पेंशन संबंधी जानकारी, किसानों को कृषि योजनाओं का मार्गदर्शन और युवाओं को रोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे विभिन्न वर्गों को सीधे लाभ मिल रहा है।

जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी के मार्गदर्शन में यह अभियान जिले भर में अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभा रहा है। सलूंबर में आमजन से अभियान को लेकर अत्यंत सकारात्मक फीडबैक मिल रहा है और प्रतिदिन योजनाओं के लाभार्थियों से सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं।

ग्राम रथ अभियान जनभागीदारी का एक अनूठा उदाहरण बनकर उभर रहा है, जिसके माध्यम से हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी सहज, सुलभ और प्रभावी तरीके से पहुंच रही है, जिससे सलूंबर के गांवों की तस्वीर बदलती नजर आ रही है।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story