सलूम्बर जिले के लसाडिया उपखण्ड के कूण शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल सोसायटी द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कूण (लसाडिया) में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए कुल 352 आवेदन प्राप्त हुए है।


प्रवेश पत्र एवं परीक्षा केंद्र संबंधी दिशा-निर्देश

विद्यालय के प्राचार्य केशव देव गोस्वामी एवं उप प्राचार्य राकेश कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि:

"उक्त प्रवेश परीक्षा के लिए अलग से प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) की आवश्यकता नहीं होगी, आपका आवेदन पत्र ही प्रवेश पत्र होगा। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र में प्रथम वरीयता के रूप में ईएमआरएस कूण का चयन किया है, उनका परीक्षा केंद्र ईएमआरएस कूण ही रहेगा।"

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर आने से पूर्व अपने आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी गई है।


परीक्षा का समय एवं महत्वपूर्ण निर्देश

  • प्रवेश परीक्षा दिनांक 15 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी जिसके लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय 11:30 AM रहेगा।
  • परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को एक फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड) साथ लाना अनिवार्य है।
  • विद्यार्थियों को आवेदन पत्र के प्रथम पृष्ठ की फोटो कॉपी, पेन आदि साथ लेकर निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story