सलुम्बर जिले के लसड़िया उपखंड क्षेत्र में चमनपुरा स्थित अरावली निर्माण मज़दूर सुरक्षा संघ कार्यालय परिसर में संगठन ब्लॉक स्तरीय कार्यकरणी के चुनाव सम्पन हुए। चुनाव में संगठन से जुड़े 14 ग्राम पंचायतों के श्रमिकों ने भाग लिया और अपना मत का दिया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के परिणाम

चुनाव के सफल समापन के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई:

  • अध्यक्ष: जयशंकर मीणा
  • उपाध्यक्ष: देवीलाल लसाड़िया
  • सचिव: गोवर्धन ढीकिया
  • संगठन मंत्री: तुलसी देवी मेघवाल

सभी ने अध्यक्ष सहित पुरी कार्यकारणी को श्रमिकों ने फुल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर गोपीलाल ढोली, कन्हैया लाल, एकलिंग मीणा, वजाराम व श्रमिक उपस्थित रहे।

संगठन के उद्देश्य और कार्य

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयशंकर मीणा ने संगठन की भविष्य की योजनाओं और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया:

"अरावली निर्माण मज़दूर सुरक्षा संघ श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा, कानूनी सहायता, वित्तीय जागरूकता के लिए काम करता है, अभी संगठन के कार्यालय में हर मंगलवार को समाजिक सुरक्षा दिवस आयोजित किया जा रहा है जिसमें श्रमिक कार्ड, ई श्रम कार्ड, पेंसन आवेदन व सत्यापन किया जाता है और हर माह के 13 तारीख को श्रमिकों के लिए निशुल्क कानूनी दिवस का आयोजन किया जाता है यह संघठन श्रमिकों के लिए काम करेगा।"

अरावली श्रमिक संगठन के अध्यक्ष जयशंकर ने बताया है की यह संघठन श्रमिकों के हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story