सलूम्बर, 26 दिसंबर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के लसाड़िया ब्लॉक परियोजना प्रबंधक श्री आकाश शर्मा का चयन राष्ट्रीय अकादमी ऑफ रूडसेट (NAR), बेंगलुरु में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम “Training of Master Trainers on Financial Literacy (Rajasthan)” में हुआ है। यह सलूम्बर जिले के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 29 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वित्तीय साक्षरता के क्षेत्र में मास्टर ट्रेनर्स को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और स्व-सहायता समूहों को वित्तीय रूप से जागरूक और सक्षम बनाने के प्रयास को बल मिलेगा। इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए श्री आकाश शर्मा 28 दिसंबर को उदयपुर से हवाई मार्ग से बेंगलुरु के लिए प्रस्थान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि श्री आकाश शर्मा वर्तमान में लसाड़िया ब्लॉक परियोजना प्रबंधक के पद के साथ-साथ उदयपुर जिले के गोगुंदा एवं सायरा ब्लॉकों में परियोजना सहायक के अतिरिक्त दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। उनकी बहुआयामी प्रशासनिक और तकनीकी भूमिका जिले में राजीविका कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

श्री शर्मा की इस राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण में सहभागिता से न केवल सलूम्बर जिले की पहचान राष्ट्रीय मंच पर मजबूत होगी, बल्कि जिले में राजीविका के माध्यम से संचालित वित्तीय साक्षरता, महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन के प्रयासों को भी नई दिशा और मजबूती मिलेगी। यह उपलब्धि पूरे राजीविका परिवार और सलूम्बर जिले के लिए गर्व का विषय है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story