सालूम्बर। विधिक क्षेत्र और समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला मुख्यालय के खेराड़ निवासी समाजसेवी एवं अधिवक्ता संदीप जोशी को एक प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। राजधानी दिल्ली स्थित संविधान भवन में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें मानक उपाधि (डॉक्टरेट डिग्री) प्रदान की गई, जिसने क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण रच दिया।

यह सम्मान अधिवक्ता संदीप जोशी खेराड को सामाजिक न्याय की दिशा में किए गए सतत प्रयासों, विधिक जागरूकता के विस्तार, जनसमस्याओं के समाधान तथा समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के संरक्षण हेतु उनके उत्कृष्ट और निरंतर योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए गणमान्य अतिथियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं एवं बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने समारोह की महत्ता को और बढ़ाया।

सम्मान ग्रहण करने के पश्चात अधिवक्ता संदीप जोशी ने इसे अपने लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह उपाधि समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने इस सम्मान के लिए आयोजक संस्था, अपने सहयोगियों और समाज के सभी वर्गों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, संगठन के साथियों और मित्रों को समर्पित करते हैं।

समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने अधिवक्ता संदीप जोशी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी पहलें आने वाली पीढ़ियों को सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि विधिक जागरूकता और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की व्यापक पहचान भी है।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story