सलूंबर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम: बेटियों के साथ मनाया गया उत्सव
गांवड़ा पाल में महिला अधिकारिता विभाग ने स्वास्थ्य, पोषण और बालिकाओं की शिक्षा व सशक्तिकरण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।

तस्वीर में कमरे के अंदर महिला अधिकारी और बालिकाएं केक काटती दिख रही हैं।
सलूंबर, 30 सितंबर 2026। महिला अधिकारिता विभाग, ब्लॉक सलूंबर की ओर से ग्राम पंचायत गावड़ा पाल में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बालिकाओं के साथ ‘बेटी जन्म उत्सव’ भी मनाया गया। बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का संदेश देते हुए बालिकाओं के साथ केक काटा गया। इस अवसर पर बेटियों के महत्व, उनकी शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
महिला अधिकारिता विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, अधिकार एवं सशक्तिकरण से जुड़े विषयों तथा विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी, अध्यापिका कृष्ण कुमारी, ब्लॉक सुपरवाइजर अंजली मेहता, पीएसएसके परामर्शदाता भावना व्यास एवं साथिन शांता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Kalpita Bhavsar (Salumber)
कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।
