सलूंबर, 18 सितम्बर। विकसित भारत–जन सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। भबराना सहित विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कार्मिकों, महिलाओं, किसानों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित कर अभियान में सहभागिता निभाई।

ग्राम पंचायत भबराना में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मुहम्मद जुनैद पी.पी. की अध्यक्षता में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीणजन एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने दीप प्रज्वलित कर जनसेवा, सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की भावना के साथ अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इसी प्रकार जिले के अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं, युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता अभियान के प्रति जनविश्वास एवं जनसमर्थन का प्रतीक रही। विकसित भारत–जन सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story