सलूंबर में दीपदान और मेहंदी प्रतियोगिता से मतदाता जागरूकता का संदेश, चुनाव में मतदान की अपील
सलूंबर में दीपदान और मेहंदी प्रतियोगिता के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया गया। नगरीय निकाय चुनाव में अधिक मतदान का संदेश दिया गया।

तस्वीर में दिख रही महिलाएं एक इमारत के बाहर खड़ी होकर अपने हाथों में लगी मेहंदी दिखा रही हैं।
नगर परिषद सलूंबर नगरीय निकाय चुनाव-2026 में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार शाम पंचमुखी हनुमानजी मंदिर के निकट सीता तालाब के घाट पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से शहर सलूंबर के मतदाताओं को लोकतंत्र में अपने मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए आगामी चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला स्वीप प्रभारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आयुक्त, नगर परिषद सलूंबर के अधिशासी अधिकारी अभिषेक शर्मा तथा नगर परिषद एवं पंचायत समिति सलूंबर उपखंड कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।
इसी क्रम में डॉ. सांवरिया कॉलेज, सलूंबर में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर छात्राओं एवं मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान की महत्ता, मतदाता की जिम्मेदारी तथा निष्पक्ष एवं अनिवार्य मतदान का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में निदेशक रणजीत सिंह, प्राचार्य मितेश अमेता, लोकशिक्षा लोहार सोनाली जोशी, नितेश मेहता, कमल पंड्या, जयरवीर सिंह, गायत्री जोशी, रेखा मेघवाल एवं जयराम चौबीसा सहित अन्य उपस्थित रहे।
स्वीप गतिविधियों के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन एवं युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अधिकाधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

Kalpita Bhavsar (Salumber)
कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।
