राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत बुधवार को सलूंबर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सराडी में आयोजित शिविर के दौरान महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर योजना और महिला हेल्पलाइन 181 सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

शिविर में महिलाओं को जिला मुख्यालय पर संचालित वन स्टॉप सेंटर के बारे में विशेष रूप से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या प्रताड़ना से प्रभावित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से निःशुल्क अस्थायी आवास, भोजन, पुलिस सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, कानूनी परामर्श तथा मनोसामाजिक परामर्श जैसी सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं।

इस दौरान उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक कविता पुरबिया, काजल भोई, सराडी ग्राम पंचायत की साथिन तथा अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से महिलाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और आवश्यक सहायता सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story