सलूंबर में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की नामांकन प्रक्रिया के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, हाड़ारानी महाविद्यालय की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी और नामांकन के लिए आने वाले वाहनों की पार्किंग हेलिपैड के पास निर्धारित की गई है।

नामांकन प्रक्रिया को सुचारू, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला की अध्यक्षता में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात नियंत्रण, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि अभ्यर्थियों, उनके समर्थकों, निर्वाचन कार्मिकों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

डॉ. दिनेश राय सापेला ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस अवधि में हाड़ारानी महाविद्यालय की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

यातायात को नियंत्रित रखने के लिए हाड़ारानी महाविद्यालय की ओर बैरिकेडिंग की जाएगी। निर्धारित मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए आवश्यक पुलिस जाब्ता भी तैनात रहेगा। इसके साथ ही हाड़ारानी महाविद्यालय से हेलिपैड के पास निर्धारित बैरिकेडिंग क्षेत्र तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा।

नामांकन प्रक्रिया के लिए आने वाले वाहनों की पार्किंग हेलिपैड के पास निर्धारित की गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पार्किंग स्थल पर वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करवाया जाए, जिससे सड़कों पर जाम और अनावश्यक भीड़भाड़ की स्थिति उत्पन्न न हो। निर्धारित पार्किंग स्थल और यातायात व्यवस्था की प्रभावी निगरानी भी की जाएगी।

डॉ. सापेला ने पुलिस विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा प्रवेश और निकास मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य के दौरान यातायात प्रबंधन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और निर्धारित समयावधि में सभी व्यवस्थाएं पूरी करें।

उन्होंने कहा कि पंचायतीराज चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। प्रशासन ने यातायात नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story