सलूंबर नगर परिषद चुनाव 2026: अशोक कुमार बने पर्यवेक्षक, महेंद्र सिंह LO नियुक्त
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए यह प्रशासनिक नियुक्तियां की गई हैं।

सलूम्बर, 6 सितम्बर। नगर परिषद सलूम्बर आम चुनाव-2026 की निर्वाचन प्रक्रिया के प्रभावी पर्यवेक्षण और व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर के पत्रांक 7578 दिनांक 2 सितम्बर 2026 के माध्यम से अशोक कुमार-द्वितीय को नगर परिषद सलूम्बर के आम चुनाव-2026 हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
पर्यवेक्षक महोदय के साथ समन्वय, आवश्यक व्यवस्थाओं के प्रबंधन एवं संचार व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सहायक वन संरक्षक, वन विभाग, सलूम्बर महेंद्र सिंह चुंडावत को लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
लाइजनिंग ऑफिसर पर्यवेक्षक के निर्वाचन संबंधी कार्यों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं प्रभावी रूप से संपादित कराने में सहयोग प्रदान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षकों को निर्वाचन प्रक्रिया की सतत निगरानी एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में सलूम्बर नगर परिषद चुनाव के लिए लाइजनिंग ऑफिसर की नियुक्ति पर्यवेक्षक के निर्वाचन संबंधी कार्यों और व्यवस्थाओं के बीच समन्वय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम है।

Kalpita Bhavsar (Salumber)
कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।
