सलूम्बर, 6 सितम्बर। नगर परिषद सलूम्बर के आम चुनाव-2026 की निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए पर्यवेक्षक के साथ समन्वय और आवश्यक व्यवस्थाओं के प्रबंधन हेतु लाइजनिंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर के पत्रांक 7578 दिनांक 2 सितम्बर 2026 के माध्यम से अशोक कुमार-द्वितीय को नगर परिषद सलूम्बर के आम चुनाव-2026 हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

पर्यवेक्षक महोदय के साथ समन्वय, आवश्यक व्यवस्थाओं के प्रबंधन एवं संचार व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सहायक वन संरक्षक, वन विभाग, सलूम्बर महेंद्र सिंह चुंडावत को लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

लाइजनिंग ऑफिसर महेंद्र सिंह चुंडावत पर्यवेक्षक के निर्वाचन संबंधी कार्यों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं प्रभावी रूप से संपादित कराने में सहयोग प्रदान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षकों को निर्वाचन प्रक्रिया की सतत निगरानी एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में पर्यवेक्षक के साथ समन्वय के लिए लाइजनिंग ऑफिसर की नियुक्ति निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम है।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story