सलूंबर। नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति नरेश जैन का मुस्लिम महासंघ की ओर से स्वागत एवं इस्तकबाल किया गया। समारोह में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्श, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हबीबूरहमान एवं उदयपुर के पार्षद हिदायतुल्ला खान सहित पदाधिकारियों ने सभापति नरेश जैन का स्वागत किया।

कार्यक्रम में वार्ड नंबर 6 के पार्षद मोहम्मद नूर और वार्ड नंबर 24 के पार्षद मोहम्मद सोहेल का भी सम्मान किया गया। इस दौरान शहर के विकास, स्वच्छता, सड़क, पानी और नागरिक सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई।

महासंघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में सलूंबर विकास की नई राह पर आगे बढ़ेगा। सभापति नरेश जैन ने स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि सलूंबर के विकास में हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है।

इस अवसर पर इर्शाद अहमद, विष्णु प्रसाद, जगदीश भंडारी, नसीम बानो, आदिल मंसूरी, मोइनुद्दीन सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में स्वागत के साथ भाईचारे और शहर के विकास का संदेश भी देखने को मिला।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story