सलूंबर स्थित स्थानीय हाड़ी रानी गौण कृषि मंडी परिसर में खाद्य एवं किराना व्यापार मंडल का वार्षिक चुनाव, स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वर्षा कुनिया द्वारा सुमधुर मंगलाचरण की प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसके बाद पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

समारोह में व्यापार मंडल के संस्थापक गणेश लाल मालवी, मुख्य संरक्षक अजीत कुमार जी डेन्डू, कार्यक्रम अध्यक्ष महावीर गांधी, संरक्षक राजेंद्र दोषी, राजेंद्र पारडिया, भंवर लाल कंठालिया, दिनेश मालवी, विनोद पारडिया, हंसमुख डेन्डू, महेंद्र रूपावत एवं यशवंत नावडिया मंचासीन रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष बद्री लाल कंठालिया, सचिव अरविंद रगजियोत, कोषाध्यक्ष जितेंद्र रूपावत सहित अति विशेष आमंत्रित सदस्य सोहन भलवाड़ा एवं कमलेश मालवी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।

कार्यक्रम के दौरान वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया संरक्षक राजेंद्र दोषी की देखरेख में बेहद सुचारू और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराई गई। सभी व्यापारियों की सर्वसम्मति और आपसी तालमेल से पुरानी कार्यकारिणी पर एक बार फिर विश्वास जताया गया। इसके तहत बद्री लाल कंठालिया को अध्यक्ष, अरविंद दोषी को सचिव तथा जितेंद्र रूपावत को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story