सलूम्बर जिले के लसाड़िया में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 18 जुलाई तक चलाए जा रहे एएनसी मॉनिटरिंग एवं हाई रिस्क प्रेगनेंसी ट्रैकिंग इंटेंसिव मॉनिटरिंग अभियान के तहत गुरुवार को जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंटू कुमावत ने ब्लॉक का सघन निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंटू कुमावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुण एवं बलीचा का दौरा किया। इस दौरान दोनों संस्थानों पर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा उनकी गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया। साथ ही हाई रिस्क प्रेगनेंसी का रिकॉर्ड, आवश्यक उपकरणों एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को मौके पर ही दूर करवाते हुए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

डॉ. कुमावत ने निर्देश दिए कि 18 जुलाई तक प्रतिदिन चिकित्सा संस्थानों से सभी गर्भवती महिलाओं (एएनसी) से फोन पर संपर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क जांच, निशुल्क एम्बुलेंस एवं परिवहन सुविधा, खून की कमी से ग्रस्त गर्भवती महिलाओं को लगाए जा रहे एफसीएम इंजेक्शन तथा संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी देकर उन्हें इसके लिए प्रेरित किया जाए।

इसके बाद उन्होंने प्रतापगढ़ की भागल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित टीकाकरण सत्र का भी निरीक्षण किया। यहां एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के अभिभावकों को समय पर टीकाकरण कराने, टीकाकरण दिवस पर मिलने वाली सुविधाओं तथा टीकाकरण के लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

निरीक्षण के दौरान बीसीएमओ कार्यालय से ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर गजेंद्र मेघवाल एवं ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर लक्ष्मण मीणा भी उपस्थित रहे। अभियान के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में एएनसी मॉनिटरिंग, हाई रिस्क प्रेगनेंसी ट्रैकिंग और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story