सलूंबर। संयुक्त शासन सचिव, सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से बजट घोषणा की क्रियान्विति के लिए सलूंबर जिले में सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के गठन की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। इसकी पालना में नवीन सलूंबर जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के गठन के लिए प्राथमिक आमसभा मंगलवार को सलूंबर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड, सलूंबर के परिसर में आयोजित की गई।

आमसभा में संचालक मंडल के अध्यक्ष और सदस्यों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। करण सिंह पंवार को अध्यक्ष और कैलाश गांधी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संचालक मंडल के डायरेक्टर (सदस्य) के रूप में अमृतलाल पटेल, बहादुर सिंह चुंडावत, अम्बालाल कलाल, गोपाल सिंह आहाड़ा, वीरेन्द्र सिंह शक्तावत, कमलेश पंचोलिया, सुनील सालवी, देवीलाल मीणा, दुर्गा भोई और मीना भट्ट को मनोनीत किया गया।

सलूंबर जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार की आमसभा की समस्त प्रक्रिया सहायक रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग, सलूंबर ओंकार लाल बुनकर ने सम्पन्न कराई। इस दौरान हिरालाल मीणा, निरीक्षक (कार्यकारी), उदयपुर, भेरूलाल मेघवाल, निरीक्षक सहकारी समितियां, सलूंबर, डॉ. प्रमोद कुमार, महाप्रबंधक, उदयपुर सहकारी समिति होलसेल भंडार, उदयपुर तथा नवीन सहकारी होलसेल भंडार सलूंबर उपस्थित रहे।

आमसभा में सर्वसम्मति से संचालक मंडल के मनोनयन के साथ नवीन सलूंबर जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story