सलूम्बर। दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुदीन की 116वीं वर्षगांठ एवं डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की 83वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को सलूम्बर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सैफी मस्जिद से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः सैफी मस्जिद पहुंचकर सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा में समाज के बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। करीब दो दर्जन सजे-धजे अश्व आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। दो बग्गियों में सवार बच्चों ने भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। वहीं स्काउट बैंड की विशेष प्रस्तुति ने माहौल को और आकर्षक बना दिया। बैंड दल ने देशभक्ति गीतों की मधुर धुनें प्रस्तुत कीं, जिससे शहर का वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया।

शोभायात्रा सैफी मस्जिद से प्रारंभ होकर नेहरू मार्ग, बस स्टैंड, लिंक रोड, होली चौक, आजाद मोहल्ला, नागदा बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। विभिन्न मार्गों पर समाजजनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा के दौरान यातायात एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अंजुमन-ए-बुरहानी जमात कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संभाली। आयोजन सदर आमिल साहब की अगुवाई में सम्पन्न हुआ।

वर्षगांठ के अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। आयोजन के माध्यम से समाज की एकता, शांति और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story