सलूंबर, 30 सितंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर 2026 को जिले में 100 वर्ष एवं अधिक आयु के शतायु मतदाताओं का सम्मान किया जाएगा। निर्वाचन विभाग, राजस्थान, जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में जिला निर्वाचन कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के अनुसार शतायु मतदाताओं के सम्मान समारोह पंचायत भवन अथवा विद्यालय भवन में आयोजित किए जाएंगे। समारोह में वरिष्ठ मतदाताओं को माला पहनाकर तथा शुभकामना पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने में असमर्थ शतायु मतदाताओं का सम्मान संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उनके घर जाकर करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ मतदाताओं से संवाद कर उनके अनुभव और लोकतांत्रिक सहभागिता से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी।

सम्मान समारोह के दौरान मतदाता जागरूकता के तहत SVEEP गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही वरिष्ठ मतदाताओं के फोटो, वीडियो एवं ऑडियो संदेश लेकर कार्यक्रम की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन विभाग द्वारा जारी निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करते हुए सभी शतायु मतदाताओं का सम्मान गरिमापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने कार्यक्रमों के फोटो तथा वरिष्ठ मतदाताओं के ऑडियो/वीडियो संदेश निर्धारित माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से जिले के शतायु मतदाताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक सहभागिता और वरिष्ठ नागरिकों के योगदान का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story