सलूम्बर के आजाद मोहल्ले में बाबा खाटू श्याम के जयकारों और भजनों के बीच छप्पन भोग अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। श्याम परिवार की ओर से निजी पंचायती भवन में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बाबा श्याम को आकर्षक श्रृंगार के साथ छप्पन भोग अर्पित किया गया। दर्शन और प्रसादी के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर बाबा श्याम का दरबार विशेष रूप से सजाया गया। तरह-तरह के पकवानों, मिठाइयों, नमकीन और स्वादिष्ट व्यंजनों से सजी थालियां बाबा को भोग स्वरूप धराई गईं। छप्पन भोग की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

बाबा श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आयोजक मुकुल सोनी ने बताया कि बाबा श्याम का सुसज्जित दरबार कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। वहीं, कड़ी-खिचड़ी की प्रसादी पाने के लिए शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं में दर्शन के साथ प्रसादी प्राप्त करने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भक्ति गीतों से पूरा माहौल श्याममय हो गया। छप्पन भोग के अन्नकूट मनोरथ, बाबा के दर्शन और प्रसादी वितरण के साथ सलूम्बर में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story