सड़क सुरक्षा अभियान का समापन एवं उद्देश्य

सलूंबर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 1 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों की श्रृंखला का समापन समारोह लवकुश शिक्षण संस्थान में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह का उद्देश्य आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।

अधिकारियों का उद्बोधन और स्वागत

  • जिला परिवहन अधिकारी विपिन महेश्वरी ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं उन्होंने कहा की "सड़क सुरक्षा के सम्बद्ध में सभी की भागीदारी जरूरी है व जागरूकता से ही इन दुर्घटनाओं से बचा जा सकता हे।"
  • जिला कलक्टर अवधेश मीना ने अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है।

सुरक्षा नियम और जागरूकता गतिविधियाँ

कलेक्टर मीना ने स्पष्ट किया कि हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाए तथा मोबाइल फोन का प्रयोग न करना जैसे नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर कमलेश बामणिया की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसे उपस्थितजनों ने सराहा। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने यातायात नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

विधायक का संदेश एवं सामाजिक जिम्मेदारी

मुख्य अतिथि सलूंबर विधायक शांता अमृत लाल मीना ने कहा कि "सड़क सुरक्षा केवल एक माह का अभियान नहीं, बल्कि यह निरंतर चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है।" बच्चों और युवाओं को प्रारंभ से ही यातायात नियमों की जानकारी देकर जिम्मेदार नागरिक बनाया जा सकता है। विद्यालय स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक सिद्ध होंगे।

विशेष जानकारी एवं सम्मान समारोह

  • आधार फाउण्डेसन नारायण चौधरी के द्वारा एक्सीडेंट के दौरान गोल्डन आवर एवं गुड सेमेरिटन के बारे में जानकारी दी गई।
  • समारोह के अंत में सड़क सुरक्षा माह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन और उपस्थिति

मंच संचालन हिमांशु भट्ट के द्वारा किया गया। अंत में राष्ट्रगान के उद्बोधन के साथ कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का आभार परिवहन निरीक्षक राजेश पाठक के द्वारा किया गया। इस दौरान शिक्षकगण, विद्यार्थी, एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story