जल संसाधन विभाग, राजस्थान ने महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं और उनसे आमजन को मिलने वाले लाभों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “साप्ताहिक जल जागरूकता पहल” शुरू की है। इस पहल के तहत स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं एवं परियोजना समूहों पर सरल, संक्षिप्त और तथ्यात्मक लेख प्रकाशित किए जाएंगे।

सलूंबर, 26 सितंबर। मुख्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार, 27 सितंबर 2026 को उदयपुर एवं सलूंबर जोन की जल परियोजनाओं से संबंधित लेख स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाएंगे। इन लेखों के माध्यम से जिले में संचालित एवं महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

प्रकाशित होने वाले लेखों में संबंधित परियोजना का नाम एवं स्थान, प्रमुख विशेषताएं एवं उद्देश्य, क्षेत्रीय महत्व, परियोजना की लागत एवं वर्तमान प्रगति के साथ इससे होने वाले लाभ तथा लाभान्वित क्षेत्र एवं जनसंख्या की जानकारी प्रमुखता से दी जाएगी। परियोजनाओं से संबंधित उच्च गुणवत्ता के फोटोग्राफ अथवा मानचित्र भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

जल संसाधन विभाग ने निर्देश दिए हैं कि लेखों को सरल, तथ्यात्मक, गैर-राजनीतिक एवं आमजन-केंद्रित रखा जाए। तकनीकी विवरणों को सीमित रखते हुए जल परियोजनाओं से आमजन, किसानों एवं क्षेत्र को मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पहल के माध्यम से जल परियोजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को समाचार पत्रों के जरिए आमजन तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story