राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नाम निर्देशन की समय-सारणी में संशोधन किया है। आयोग ने 6 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों, पंच, सरपंच एवं उपसरपंच के निर्वाचन के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण की संशोधित समय-सारणी जारी की है। 10090

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों का प्रस्थान/पहुँच प्रथम चरण के लिए 21.10.2026 बुधवार, द्वितीय चरण के लिए 27.10.2026 मंगलवार और तृतीय चरण के लिए 02.11.2026 सोमवार को होगी। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान प्रथम चरण में 22.10.2026 गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक, द्वितीय चरण में 28.10.2026 बुधवार को प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक तथा तृतीय चरण में 03.11.2026 मंगलवार को प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा।

पंच एवं सरपंच पद के लिए नामांकन प्रक्रिया की तिथि प्रथम चरण में 23.10.2026 शुक्रवार, द्वितीय चरण में 29.10.2026 गुरुवार और तृतीय चरण में 04.11.2026 बुधवार निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए मतदान प्रथम चरण में 24.10.2026 शनिवार, द्वितीय चरण में 30.10.2026 शुक्रवार और तृतीय चरण में 05.11.2026 गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा।

पंच एवं सरपंच पद के लिए मतगणना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात होगी। प्रथम चरण में मतगणना 24.10.2026 शनिवार, द्वितीय चरण में 30.10.2026 शुक्रवार और तृतीय चरण में 05.11.2026 गुरुवार को होगी। वहीं उपसरपंच का चुनाव प्रथम चरण में 25.10.2026 रविवार, द्वितीय चरण में 31.10.2026 शनिवार और तृतीय चरण में 06.11.2026 शुक्रवार को होगा।

आयोग ने जैसलमेर, बीकानेर एवं सलूम्बर जिलों के चरणों में भी परिवर्तन किया है। जिला जैसलमेर में चतुर्थ चरण के तहत राजमथाई मुख्यालय फलसूंड, सांखड़ा, भणियाणा, खुहड़ी, फतेहगढ़, रामगढ़, जैसलमेर, रामदेवरा मुख्यालय पोकरण, नाचना और मोहनगढ़ पंचायत समितियां शामिल की गई हैं।

जिला बीकानेर में खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़ और रूणिया पंचायत समितियां प्रथम चरण में, हदां, बीठनोक, बज्जू, कोलायत और बीकानेर द्वितीय चरण में, डूंगरगढ़, रिड़ी और लूणकरणसर तृतीय चरण में तथा नोखा, पांचू और जसरासर चतुर्थ चरण में रखी गई हैं।

जिला सलूम्बर में तृतीय चरण के तहत लसाड़िया, सेमारी, सलूम्बर और गींगला पंचायत समितियां तथा चतुर्थ चरण में झल्लारा, जयसमन्द और सराड़ा पंचायत समितियां शामिल की गई हैं।

आयोग ने नोट में स्पष्ट किया है कि जिला परिषद जैसलमेर के सदस्यों के लिए लोक सूचना दिनांक 31.10.2026 को चतुर्थ चरण में नाम निर्देशन हेतु समय-सारणी अनुसार जारी की जानी है। वहीं जिला परिषद सलूम्बर के सदस्यों के लिए लोक सूचना दिनांक 19.10.2026 को तृतीय चरण में नाम निर्देशन हेतु समय-सारणी अनुसार जारी की जानी है।

आयोग ने कहा है कि उक्त जिला परिषद के अतिरिक्त जिला परिषद सदस्यों के नाम-निर्देशन की प्रक्रिया आयोग के पत्रांक 9867 दिनांक 03.10.2026 में वर्णित समय-सारणी के अनुसार ही ली जानी है। शेष घोषित कार्यक्रम यथावत रहेगा। संशोधन के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने और समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को पृथक से सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह आदेश राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा की ओर से जारी किया गया है। पत्र की प्रति अतिरिक्त निजी सचिव, राज्य निर्वाचन आयुक्त, राजस्थान, संयुक्त सचिव, मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार, शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायतीराज विभाग, राजस्थान सरकार, निजी सहायक, सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, समस्त संभागीय आयुक्त, राजस्थान, समस्त रिटर्निंग अधिकारी मार्फत जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) (कलेक्टर), समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल, आयुक्त, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राज. जयपुर तथा एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर, राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर को आवश्यक कार्यवाही एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए भेजी गई है। आदेश पर उप सचिव आलोक जैन के हस्ताक्षर हैं।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story