मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि
राजस्थान के सलूंबर जिले में सत्र 2026-27 के लिए पात्र अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल से 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

सलूंबर, 18 सितंबर। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत सत्र 2026-27 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज की प्रवेश परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी के लिए यह आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। योजना के माध्यम से राज्य के पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करते हुए गुणवत्तापूर्ण कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
योजना के तहत विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में कोचिंग के इच्छुक पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया योजना के संशोधित नवीनतम विस्तृत दिशा-निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया के प्रावधानों के अनुसार संचालित की जा रही है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी SSO पोर्टल पर लॉगिन कर CM Anuprati Coaching आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद CM Anuprati Coaching Scheme का चयन कर ड्रॉपडाउन में Student विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर, 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सलूंबर ने पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते विभागीय पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करें।
सत्र 2026-27 के लिए शुरू हुई यह आवेदन प्रक्रिया पात्र अभ्यर्थियों को सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों के माध्यम से विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज की प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर उपलब्ध कराएगी।

Kalpita Bhavsar (Salumber)
कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।
