मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में राज उन्नति की सातवीं बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से अधिकारी जुड़े और पूर्व में आयोजित राज उन्नति की छठी बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी लंबित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना का निर्धारित समय पर पूर्ण होना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग में संचालित मोबाइल वैन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि पशुपालकों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा के साथ लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

Updated On
Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story