उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लसाड़िया पहुंचने पर पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। लसाड़िया पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में स्वागत कार्यक्रम का माहौल बना रहा।

संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर

इस अवसर पर रघुवीर सिंह मीणा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि "सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता की समस्याओं को उठाएं और सरकार तक पहुंचाएं।" उन्होंने क्षेत्र की सड़क, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं से आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस दौरान लसाड़िया प्रशासक रुपलाल मीणा, अग्गड प्रशासक भैरूलाल मीणा, कडुणी प्रशासक मनोज कुमार मीणा, ओवरा प्रशासक कमलेश मीणा, लसाड़िया मंडल अध्यक्ष कानाराम मीणा, हम्मीद मोहम्मद सहित स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story