सलूम्बर। सराड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ युवकों को संदिग्ध अवस्था में हथियार लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया। युवकों के पास से एक टोपीदार बंदूक, चार छुरे, चाकू सहित अन्य धारदार हथियार और एक टवेरा गाड़ी भी जब्त की गई।

जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल चावला और पुलिस उपअधीक्षक सराड़ा चादमल सिघारिया के सुपरविजन में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि सगतड़ा गांव के आसपास कुछ युवक हथियार लेकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं।

सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर पुलिस ने टवेरा गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में से एक टोपीदार बंदूक, चार छुरे और चाकू सहित अन्य धारदार हथियार बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही वाहन में मौजूद युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवकों में फिरोज मोहम्मद पुत्र ईशाक मोहम्मद निवासी सराड़ा, आमिन पुत्र मोहम्मद अजीज निवासी पातेला चांदपोल जिला डुंगरपुर, मोहम्मद सदीक पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी गरीब नवाज कॉलोनी डुंगरपुर, सलमान पुत्र मोहम्मद सफि निवासी कच्छी बस्ती डुंगरपुर, आकिब पुत्र मोहम्मद शाबिर निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, सईद पुत्र रफिक मोहम्मद निवासी कनारवाडिया डुंगरपुर, सदिक अली पुत्र मुक्तियार अली निवासी लालपुरा डुंगरपुर और अनिश पुत्र रईस अहमद निवासी डुंगरपुर शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। यह गिरफ्तारी पुलिस की सक्रियता और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के अभियान की सफलता को दर्शाती है।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story