मुख्यमंत्री निशुल्क अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क करने का अवसर मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

योजना के अंतर्गत अध्यापक भर्ती, रीट पात्रता परीक्षा, सीईटी, पटवारी, एलडीसी, कांस्टेबल, आईआईटी व नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र के माध्यम से योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।

दक्षिणी राजस्थान के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शामिल दक्ष स्टडी सेंटर, सलूंबर को मुख्यमंत्री निशुल्क अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत चयनित संस्थान के रूप में शामिल किया गया है। पात्र विद्यार्थी आवेदन करते समय दक्ष स्टडी सेंटर का चयन कर आगामी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कर सकते हैं।

संस्था की ओर से विद्यार्थियों को योजना की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है। संस्था निदेशक राजू यादव ने पात्र विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करने और योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

दक्ष स्टडी सेंटर पर वर्तमान में अध्यापक भर्ती एवं फाउंडेशन बैच संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए नया ऑफलाइन बैच 24 सितंबर 2026 से प्रातः 11 बजे शुरू किया जा रहा है। संस्था प्रबंधन ने क्षेत्र के पात्र विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर मुख्यमंत्री निशुल्क अनुप्रति कोचिंग योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story