लसाड़िया में बच्चों की शिक्षा के लिए मदर्स वर्कशॉप और लर्निंग कैंप शुरू
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन और बासुदेव कनोरिया संस्थान के सहयोग से देवलिया, धौलिया और अंग्गड़ पंचायतों में माताओं को शिक्षण गतिविधियों से जोड़ा गया।

सलूम्बर जिले के लसाड़िया ब्लॉक में आयोजित मदर्स वर्कशॉप के दौरान उपस्थित माताएं और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की टीम।
पहल का उद्देश्य और प्रक्रिया
इसके तहत सबसे पहले विद्यालयों में बच्चों की बेसलाइन आकलन कर उनकी माताओं के साथ मदर्स वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है, ताकि माताओं को विद्यालय से जोड़ा जा सके और वे अपने बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभा सकें। ब्लॉक टीम लीडर कमल नागर ने बताया कि संस्था का उद्देश्य विद्यालय एवं समुदाय स्तर पर बच्चों की शैक्षणिक क्षमताओं को मजबूत करना है।
आयोजित वर्कशॉप और गतिविधियां
- आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरफला (पंचायत देवलिया) एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पावटी फला (पंचायत अंग्गड़) में कक्षा 1 से 5 के बच्चों की माताओं के साथ मदर्स वर्कशॉप आयोजित की गई।
- इन वर्कशॉप में माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
- वर्कशॉप के दौरान प्रथम प्रतिनिधियों द्वारा माताओं के साथ सरल शैक्षणिक गतिविधियां करवाई गईं, जिससे माताओं में घर पर बच्चों को पढ़ाने की आदत विकसित हो सके।
उपस्थिति और सम्मान
माताओं को बच्चों की नियमित उपस्थिति के महत्व के बारे में बताया गया और यह जानकारी दी गई कि जो बच्चा लर्निंग कैंप के दौरान शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करेगा, उस बच्चे एवं उसकी मां को सम्मानित किया जाएगा।
आगामी योजना
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा आगामी दिनों में देवलिया, धौलिया एवं अंग्गड़ पंचायतों के अन्य विद्यालयों में भी इसी तरह मदर्स वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।

Naresh kumar ved
नाम: नरेश कुमार वेद
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे
परिचय
नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।
