बैठक और सर्वसम्मत निर्णय

सलूम्बर जिले के लसाडिया में मीणा समाज लसाड़िया द्वारा दिनांक 13 फरवरी को आयोजित समाज की बैठक में लिए गए सर्वसम्मत निर्णयों की पालना सुनिश्चित कराने हेतु आज उपखंड अधिकारी लसाड़िया एवं थानाधिकारी लसाड़िया को समाज प्रतिनिधियों द्वारा औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया।


प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित वरिष्ठजन एवं युवा

ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में निम्नलिखित सदस्य एवं जागरूक युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे:

  • पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा
  • लसाड़िया सरपंच रूपलाल मीणा
  • अगड़ सरपंच भेरूलाल मीणा
  • देवलिया सरपंच नाथूलाल मीणा
  • कून सरपंच धर्मचंद मीणा
  • लक्ष्मण गिरि
  • मनरूप सिंह मीणा
  • राहुल मीणा
  • केवराम मीणा
  • जगदीश मीणा (घाटा)

सामाजिक प्रतिबद्धता और संकल्प

समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखते हुए स्पष्ट किया कि:

"समाज द्वारा लिए गए निर्णयों की पालना सामूहिक जिम्मेदारी है और इसे धरातल पर प्रभावी रूप से लागू कराया जाएगा।"

मीणा समाज लसाड़िया सामाजिक एकता, अनुशासन और समाज हित के मुद्दों पर निरंतर सजग एवं प्रतिबद्ध है।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story