लसाडिया। छप्पन चोखला वेद समाज झल्लारा के तत्वावधान में माण्डली हनुमान जी मंदिर में धार्मिक आयोजन आयोजित हुआ, जिसमें श्रद्धा, परंपरा और सामाजिक एकता का सशक्त संगम देखने को मिला। आयोजन के दौरान समाज के पंचगणों द्वारा विधि-विधान और गहरी आस्था के साथ हनुमानजी पर ध्वजा चढ़ाई गई, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा।

कार्यक्रम में 16 चोखले वेद समाज के संत अंबु गिरी जी महाराज की पावन उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर छप्पन चोखले के अध्यक्ष मांगीलाल वेद, नाथूलाल वेद (काराकला), भीमजी वेद, शांतिलाल वेद (बनोड़ा), उकारलाल वेद (सेरिया), शंकर वेद, कालूलाल वेद (बस्सी), भगवानलाल वेद (जेताना), पूजा वेद (बस्सी), रूपलाल वेद (डाल), भंवर वेद (मल्लाडा), मेवाड़ वेद समाज चौखले के पूर्व कार्यकारिणी सचिव मदनलाल वेद (बांसी) एवं मोहनलाल वेद (धोलिया) सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल में पूजा-अर्चना की गई और समाज की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की गई। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज के सामूहिक समर्पण और सांस्कृतिक एकजुटता का प्रभावी संदेश भी छोड़ गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story